राजधानी में अपराधी बेलगाम :दिन दहाड़े मेन रोड में हॉस्टल संचालक को मारी गोली,कई राउंड फायरिंग कर हुए फरार,सीसीटीवी में कैद हुए अपराधी,पुलिस आगे की कार्यवाही जुटी है।

रोहित सिंह,राँची।

राजधानी राँची में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को अपराधी चैलेंज दे रहे है। सोमवार को इसका ताजा उदाहरण तब देखने को मिला जब अपराधी दिन दहाड़े एक हॉस्टल संचालक को गोली मारने के बाद कई राउंड फायरिंग कर भाग निकले अपराधियों का चेहरा सीसीटीवी में कैद हुई है,पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।शहर के अति व्यवस्ततम इलाका डेली मार्केट थाना क्षेत्र स्थित मेन रोड महावीर मंदिर चर्च रोड के पास सुबह 9.45 में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसमे एक हॉस्टल के संचालक सुमंत साव को गोली लगी। सुमंत के बाएं बाह में गोली लगी।अपराधियों ने इसके बाद करीब छह राउंड फायरिंग की और वहां से भाग निकले।हॉस्टल के संचालक सुमंत साव ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। गोली चलने की सूचना पर कोतवाली डीएसपी अजीत कुमार विमल और डेली मार्केट थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। फिलहाल पुलिस को अपराधियों के बारे में कोई खास सुराग हाथ नहीं लग सका है। सीसीटीवी पुलिस खंगाल रही है।पुलिस ने कहा पुलिस इस मामले की जल्द ख़ुलासा करेंगे अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिश में लगे हैं।

मंदिर में हो रहे काम को देखने गए थे सुमंत उसी दौरान होने लगी फायरिंग

घायल सुमन्त ने बताया कि उनका दो हॉस्टल है। एक गर्ल्स व एक ब्वायज। दोनों अलग अलग है। सोमवार को वे दुर्गा पूजा समिति और महावीर मंडल चर्च रोड के अध्यक्ष के नाते दुर्गा पूजा पंडाल के कार्य की प्रगति देखने के लिए सुबह मंदिर गए थे। जब वे वहां के मजदूर से बातचीत कर रहे थे उसी वक्त बाइक से चार युवक आए। फिर सभी उनपर गोलियां चलाने लगे,वे बैठ गए। गोली नहीं लगी। फिर दूसरे युवक द्वारा जैसे गोली उनपर चलाई जा रही थी, पीछे से एक मजदूर खड़ा हो गया। जिससे अपरधियों ने गोली नहीं चलाई। फिर वे अपराधियो के सामने से किसी तरह से भाग कर वहीं स्थित नेशनल होटल में घुस गए। अपराधियों ने पीछाकर उन्हें फिर गोली मारी। जिसमें एक गोली उनके बाँह में लगी। दूसरा गोली होटल के दीवाल में जा लगी। तब तक उसका गार्ड खिराधर महतो दौड़ा। सुमन्त ने बताया कि वे दौड़ कर होटल में घुसे।अपराधियों ने पीछा कर उन्हें गोली मारने की कोशिश की। लेकिन हल्ला सुन वहां लोग जुट गए और चारों अपराधी वहां से फरार हो गए।खिराधर महतो,गार्ड

2019 में भी उनपर चली थी गोली बाल बाल बचे थे

सुमन्त साव ने बताया कि घटना स्थल से 50 मीटर दूरी पर चर्च रोड में ही उनके ऊपर सितंबर 2019 में भी गोली चली थी। उस बार दो अपराधी ने उनके उपर गोली चलाई थी। लेकिन पिस्टल लॉक हो गया। जिससे फायर नहीं हुआ और उसकी जान बच गई थी। सुमन्त ने बताया कि उस समय नामजद मामला थाने में दर्ज कराया गया था।

जेल में बंद अपराधी ने चलवाई गोली

घायल सुमन्त साव ने बताया कि उनके उपर जेल में बंद बबलू खान हत्या कांड में जेल में बंद आरोपी अपराधी नियान अंसारी ने गोली चलवाई है। इससे पहले भी उसने 2019 में गोली चलवाई थी। जिसमे पुलिस को पूरी जानकारी दी गई थी। लेकिन एक साल तक कोई नहीं पकड़ाया। आज फिर उसके उपर हमला करवाया है।