Ranchi:ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक व्यकि की हत्या और एक को घायल करने वाला आरोपी रिटायर्ड फौजी मैनेजर तिवारी गिरफ्तार..

राँची।एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर गठित टीम ने दो बड़े घटना के आरोपी को गिरफ़्तार किया है।खेलगांव ओपी क्षेत्र के लालगंज में जमीन विवाद में सोमवार सुबह ताबड़तोड़ गोलीबारी कर एक की गोली मारकर हत्या और एक को घायल करने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी रिटायर्ड आर्मी का जवान मैनेजर तिवारी है। उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल और राइफल भी जब्त कर लिया गया है।गिरफ्तारी टाटीसिलवे एरिया से हुई है।बता दें तिवारी की पत्नी और बेटे को पुलिस कल ही गिरफ्तार कर लिया था।बता दें सोमवार की सुबह रिटायर्ड आर्मी के जवान ने पहले थानेदार को कॉल किया और कहा कि जमीन पर काम चल रहा, बंद करवाएं वरना ठीक नहीं होगा। इसके बाद थानेदार ने पीसीआर वैन की पुलिस को भेजा। लेकिन इससे पहले रिटायर्ड आर्मी जवान मैनेजर तिवारी ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए एक की हत्या कर दी थी। जबकि दूसरे को गोली मारकर जख्मी कर दिया था।

मिली जानकारी के अनुसार खेलगांव थाना क्षेत्र के लालगंज में एक जमीन पर की गई चहारदिवारी का गेट तोड़ने के विवाद में इतनी बड़ी घटना हो गई। इस गोलीबारी में एक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम सूरज कुमार महतो है। वह मूलरूप से बुंडू के तुंजू गांव का रहने वाला था। वह लालगंज में किराया का मकान लेकर रह रहा था। वह विवादित जमीन के पक्षकार अशोक कुमार शुक्ला के लिए केयर टेकर व मजदूर के रूप में काम करता था। घायल का नाम अमरेंद्र कुमार मिश्रा है जो कि अशोक कुमार शुक्ला के साला गया।इधर, थानेदार के कॉल करने के बाद मैनेजर तिवारी वहां से फरार हो गया। पीसीआर वैन की पुलिस जब मौके पर पहुंची तो गोलियों के खोखे बिखरे पड़े थे। सूरज मृत पड़ा था, घायल भी जमीन गिरा हुआ था। आनन-फानन में सभी को मेडिका अस्पताल भेजा गया। जहां सूरज को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अमरेंद्र को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर,मैनेजर तिवारी फरार हो गया था।

इधर राँची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में चाकूबाजी में रोहित कश्यप हत्या कांड का आरोपी शाहबाज अंसारी नामक युवक गिरफ्तार कर लिया है पुलिस कर रही है पूछताछ।अन्य अपराधी को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।