रेड लाइट एरिया में छापेमारी,दो दर्जन से ज्यादा लड़कियों को छुड़ाया,एक दर्जन युवक को हिरासत में लिया है

झारखण्ड न्यूज,राँची

पटना।बिहार के अरवल में सदर थाना क्षेत्र के जनकपुर धाम रेड लाइट एरिया में विजिलेंस और महिला थाने की पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी में 10 युवक और 27 युवतियों को हिरासत में लिया गया है।बताया गया कि विजिलेंस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कम उम्र की लड़कियों से देह व्यापार का काम कराया जा रहा है। जिसको लेकर पटना से आई टीम ने स्थानीय महिला थाना और महिला हेल्पलाइन की मदद से छापेमारी की और दर्जनों युवतियों को इस गंदे काम से मुक्त कराया। वहीं मौके से देह व्यापार काम में शामिल दर्जनों युवकों को हिरासत में लिया गया। इस सम्बंध में छापेमारी करने गए अधिकारियों ने बताया कि सभी लड़कियां कम उम्र की हैं जो ना समझी में इस तरह के कार्य में संलिप्त हो गई थीं। इन लड़कियों से जघन्य अपराध करवाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि लड़कियों को खबर भी नहीं है कि यह किस तरह के अपराध कर रही हैं। इधर
विजिलेंस की टीम के अधिकारी ने मामले को लेकर बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि अरवल के जनकपुर धाम में कम उम्र की लड़कियों से गलत काम कराया जा रहा है। जिसके बाद छापेमारी की गई और लड़कियों को इस भंवर जाल से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि सभी लड़कियां कम उम्र की हैं जो ना समझी में इस तरह के कार्य में संलिप्त हो गई थीं। इन लड़कियों से जघन्य अपराध करवाया जा रहा था। लड़कियों को खबर भी नहीं है कि यह किस तरह के अपराध कर रही हैं। हालांकि वर्षों पूर्व इस इलाके में अनेकों बार स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा छापेमारी अभियान चलाकर पूर्व में कई लड़कियों को मुक्त कराया गया है। इसके बावजूद ऐसे कृत्य यहां हो रहे हैं। इस मौके पर अवधेश कुमार महिला थाना अध्यक्ष पुष्पा कुमारी टिंकल महिला हेल्पलाइन के परियोजना प्रबंधक चिंपू कुमारी के अलावे जिला पुलिस बल के जवान शामिल थे।छापेमारी शुक्रवार को हुई है।