प्रेमी-प्रेमिका को पति-पत्नी बनाने में पंचायत फेल तो पुलिस ने मांग में भरवाया सिंदूर

पटना।युवक को अपने पड़ोस में रहने वाली युवती से प्यार हो गया।लेकिन परिजन इस प्यार में बाधा बन रहा रहा था।लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप से दोनों पति पत्नी बन गया है।यह मामला बिहार के सीवान का जहां रविवार को एक पड़ोसन परिवार की बहू बनी। लड़के का परिवार शादी के खिलाफ था। दोनों अलग-अलग जाति के थे। परिवार समाज में बदनामी होने के हवाला देकर शादी से इनकार करता रहा। इधर, प्रेमी जोड़ा छुप-छुपकर मिलते रहे। बात गांव में फैल गई। लड़की के परिवार वाले पंचायत के पास गए। पंचायत बैठी पर लड़के के परिवार वाले नहीं माने।मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने युवक-युवती को बुलाया और बात की। दोनों शादी के लिए हामी भरी। फिर क्या था, मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।पूरा गांव शादी का साक्षी बना।

मामला मैरवा थाना क्षेत्र के परसिया बुजुर्ग गांव का है। गांव के स्व. गंगा विष्णु यादव के बेटे सतेंद्र यादव की भगवान शर्मा की बेटी गुड़िया कुमारी शर्मा के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों प्रेमी जोड़े परिवार और समाज से छिप-छिपाकर मिला करते थे।मेल-मिलाप के दौरान ही दोनों की प्रेम कहानी गांव वालों को पता चल गई। इसके बाद दोनों के परिजनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। तनाव की स्थिति को देख गांव में ही पंचायत के माध्यम से समस्या का समाधान करने का प्रयास किया गया।

हालांकि पंचायत के माध्यम से भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। लड़की वालों का कहना था कि समाज की नजरों में बदनामी हो चुकी है। लड़के को शादी करनी ही पड़ेगी। हालांकि लड़के वाले शादी नहीं करने पर उतारू थे।अंत में पीड़ित लड़की पक्ष वालों ने प्रशासन का सहारा लिया। इसके बाद प्रशासन ने मामले की तहकीकात कर दोनों के परिजनों की रजामंदी के बाद चननिया डीह मंदिर में शादी कराई गई। इस दौरान यहां पुलिस भी तैनात रही। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि शशि यादव, सरपंच प्रतिनिधि मो जुनैद, बड़गांव सरपंच पुलिस पदाधिकारी समेत लड़का और लड़की पक्ष के परिजन मौजूद थे।