पलामू:6 साल छोटे प्रेमी संग आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाई महिला,ग्रामसभा के निर्णय के बाद पति ने प्रेमी के साथ विदा किया

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के गोइंदी में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।जहाँ एक बच्ची की माँ अपने से 6 साल छोटे उम्र के प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने प्रेमी के साथ पिछले कई दिनों से रह रही थी। ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर प्रेमी को पकड़ा लिया। इसके बाद पूरे मामला का खुलासा हुआ। महिला का पति, सास और ससुर सभी घर से बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने महिला को बहुत समझाया, लेकिन वह प्रेमी को छोड़कर अपने पति के साथ रहने के लिए तैयार नहीं हुई। पति को जब फोन पर जानकारी मिली तो वह अपनी पत्नी को छोड़ने के लिए तैयार हो गया। महिला प्रेमी साथ चली गई और अपनी बेटी को भी ले गई।

क्या है मामला

बताया जा रहा है कि गोइंदी के टंकू सिंह की पत्नी रेश्मी देवी 25 वर्ष का प्रेम प्रसंग कुसडीह-बनई निवासी अरुण मोची 19 के साथ पिछले 2 साल से चल रहा था। दोनों घर में किसी के न होने का फायदा उठा रहे थे। अरुण अक्सर गोइंदी आया करता थ। रेश्मी के साथ ही रहता था। जब ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने दोनों को पकड़ लिया।

बताया गया कि महिला रेश्मी देवी का अक्सर पति के साथ विवाद होता था। इस मामले में कई बार पंचायत भी हुई थी लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। प्रेमी के पकड़े जाने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया। महिला की शादी साल 2017 में हुई थी। उसका मायका मेदिनीनगर के चियांकी में है। महिला और उसके प्रेमी को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने बैठक की। महिला को समझाने का भरपूर प्रयास किया। महिला अपने प्रेमी के साथ ही रहने को तैयार थी। कई घंटे तक चली बैठक के बाद ग्राम सभा में पति से फोन पर पत्नी को छोड़ने की सहमति ली। इसके बाद दोनों को गांव से विदा कर दिया गया।इस प्रेम कहानी का चर्चा इलाके में चल रही है।