Jharkhand:अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते नदी में गिरा ट्रक और पिकअप वैन,चालक समेत कई घायल

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले के मेदिनीनगर स्थित शाहपुर कोयल पुल पर दुर्घटना घटी।जहां छरी लदा ट्रक और एक पिकअप वैन टक्कर होने के बाद अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए कोयल नदी में गिर गयी। इस दुर्घटना में दोनों वाहन के चालक अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एमएमसीएच भेजा गया है। दोनों वाह‍न बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गए।

बताया जा रहा दुर्घटना देर रात करीब एक से 2 बजे की है।वहीं सूचना पर मेदिनीनगर पुलिस दोनों वाहनों को निकालने के प्रयास में जुटी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एमएमसीएच भेजा गया है।जहां से रेफर कर दिया है।वहीं बताया जा रहा कि नदी में पानी नहीं है।इसलिए चालक को लोगों ने सुबह निकाला और अस्पताल भेजा।