CORONA BREAKING:झारखण्ड में 618 नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है,राज्य का कुल आँकड़ा 13500,ठीक हुए हैं 4794

राँची।झारखण्ड में आज रात 10 बजे तक 618 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई।जिसमें राँची से 130, बोकारो से 8, देवघर से 9 धनबाद से 4, पूर्वी सिंहभूम से 43, गुमला से 23, हजारीबाग से 90, जामताड़ा से 41, खूंटी से 92, लातेहार से 31, लोहरदगा से 1, पाकुड़ से 12, पलामू से 8, रामगढ़ से 54, साहेबगंज से 34, सराईकेला से 13, पश्चिमी सिंहभूम से 25 है। राज्य में कुल आंकड़े 13500 हुए।

झारखण्ड में 13500 पोजिटिव केस, 8581 सक्रिय केस, 4794 ठीक, 125 मौतें शामिल।

राँची से पॉजिटिव-130,वहीं रिकवरी-34 हुआ है राँची में संक्रमित मरीजों की पुष्टि प्रोजेक्ट भवन, होटवार जेल, कडरू, मेयर्स रोड से हुई है।राँची से बरियातू थाना प्रभारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

बता दें पिछले तीन दिनों से झारखण्ड में कोरोना का कहर जारी है।जहां 31 जुलाई को 878 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी वहीं 01 अगस्त को 822 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।और 02 अगस्त को 694 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है।जिसमें राँची से 123,चतरा 17,बोकारो से 9, धनबाद से 79,देवघर 14,पूर्वी सिंहभूम से 113, गढ़वा से 23,गोड्डा 15, गिरीडीह से 20, हजारीबाग से 14,कोडरमा से 56, लातेहार से 16, लोहरदगा से 18, पाकुड़ से 5, पलामू से 98, रामगढ़ से 8, साहेबगंज से 6, सराईकेला से 19, सिमडेगा से 31, पश्चिमी सिंहभूम से 6 राज्य में कुल आंकड़े 12882 हुआ था।झारखण्ड में 12882 पोजिटिव केस, 8078 सक्रिय केस, 4682 ठीक, 122 मौतें शामिल थे।