Ranchi:नक्सलियों का पीछा कर रहे लातेहार पुलिस के साथ रातू थाना क्षेत्र में मुठभेड़,एक नक्सली घायल

राँची।राँची जिले के रातू थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है।ये मुठभेड़ की घटना रातू थाना क्षेत्र के मखमन्द्रो के पास हुई है।मुठभेड़ के दौरान हुई गोलीबारी में एक नक्सली घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

लातेहार पुलिस कर रही थी नक्सलियों का पीछा

जानकारी के मुताबिक लातेहार पुलिस एक नक्सली का पीछा कर रही थी, लेकिन जैसे ही रातू इलाके में उसे रूकने के लिए कहा गया उसने पुलिस टीम पर हथियार से फायरिंग करने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस को आत्मरक्षा में फायरिंग करना पड़ा। गोली लगने से घायल नक्सली को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।वहीं घटना स्थल से बाइक बरामद की गई है।पुलिस मामले में आगे की कारवाई में जुटी है।घायल नक्सली का नाम छोटू लोहरा बताया जा रहा है।