Ranchi:गैस कटर से शटर काटकर ज्वेलरी दुकान से लाखों की चोरी,पुलिस छानबीन में जुटी है

राँची।राजधानी राँची में थाना से कुछ ही दूरी पर गैस कटर से शटर काटकर ज्वेलरी शॉप में चोरों ने लाखों की चोरी कर ली।चोरों द्वारा जिस तरह घटना को अंजाम दिया है।इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर बहुत शातिर गिरोह है।यह मामला डोरंडा थाना क्षेत्र के काली मंदिर रोड( पत्थर रोड) में हुई है।जहां मंगलवार की देर रात चोरों ने न्यू सोनी ज्वेलर्स में चोरी की घटना को अंजाम दिया.चोरों ने ज्वेलरी दुकान के शटर को काटकर लाखों के गहने चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी की मदद से चोरों की तलाश में जुटी है।बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात इस चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। चोरों ने ज्वेलरी शॉप के बाहर वाले शटर को पहले गैस कटर से काट दिया।उसके बाद ग्रिल का ताला काटा है।उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया।आज सुबह न्यू सोनी ज्वेलर्स के मालिक को रोड से गुजरने वाले लोगों ने उनके दुकान का शटर कटा हुआ देखकर फोन किया। मालिक दौड़े-दौड़े पहुंचे और जब अंदर जाकर देखा तो लाखों के सोने और चांदी के गहने गायब थे। हालांकि गनीमत यही थी कि चोर अंदर रखी तिजोरी को तोड़ नहीं पाए।जेवर दुकान के मालिक ने बताया कि अभी चोरी किए गए गहनों का मिलान किया जा रहा है। उसके बाद यह पता चल पाएगा कि चोर कितने लाख की ज्वेलरी चुरा ले गए।बताया जा रहा है कि लाखों के गहने की चोरी हुई है।

