गुमला: 2 जनवरी से गायब प्रेमी-प्रेमिका शव जंगल में मिला,पुलिस जांच में जुटी है

गुमला।झारखण्ड के गुमला जिले में एक प्रेमी जोड़ी ने साथ में आत्महत्या कर ली। ये मामला बिशुनपुर थाना क्षेत्र के ओरिया का है।जहां जंगल में ओरेया गांव निवासी गंगा उरांव का पुत्र अमित उरांव 20 वर्ष और शिला उरांव की पुत्री जमुनी कुमारी 19 वर्ष का है।दोनों ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।इधर मामले की सूचना मिलने के बाद बिशुनपुर पुलिस के द्वारा मंगलवार की सुबह शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक-युवती के बीच स्कूल के समय से ही प्रेम-प्रसंग चल रहा था।उसके बाद दोनों शादी करना चाहता था।परंतु यह रिश्ता लड़के के परिवार वाले को स्वीकार नहीं था। वे इससे नाराज चल रहे थे। इसी बात को लेकर लड़के की माँ लड़की के घर आ कर अक्सर लड़ाई झगड़ा करते थी। इसी से नाराज होकर 2 जनवरी को घर से निकले थे।

बताया गया कि युवक-युवती अपने घर से 8 किलोमीटर दूर जंगल में जाकर एक साथ फंदे से झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। मंगलवार को ग्रामीणों ने दोनों का लटकत शव देखा उसके बाद पुलिस को सूचना दी थी।

वहीं मृतिका जमुनी की माँ ने बताया कि स्कूल टाइम से ही दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। हम लोग राजी खुशी थे लड़का पिछले 6 माह से हम लोग के घर में रह रहा था। अचानक 2 जनवरी को दोनों घर से निकल गए। हमलोगों ने सोचा कि कहीं दोस्त यार के घर में घूमने गए होंगे। गांव के ही कुछ लोग जलावन की लकड़ी लाने जंगल गए हुए थे। इसी क्रम में ग्रामीणों ने लमकी टोंगरी जंगल में दोनों युवक युवती को रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया जिसके बाद परिजनों को पूरे मामले की सूचना दी गई।

13 फरवरी को केरल कमाने जाने के लिए कराया था टिकट बुक

मृतिका के पिता शिला उरांव ने बताया दोनों केरल काम करने जाने वाले थे। दोनों ने इसकी तैयारी भी कर ली थी। नए कपड़े खरीदने से लेकर बैग पैक करने तक का सारा काम लगभग पूरा हो चुका था। मगर अचानक दोनों ने एक साथ फांसी लगा ली यह समझ में नहीं आ रहा है।