जमशेदपुर:वर्षा पटेल हत्या मामले में साकची थाना के एएसआई की गिरफ्तारी की सूचना है,प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

जमशेदपुर।झारखण्ड के जमशेदपुर शहर में पिछले दिनों झोला में मिले शव की शिनाख्त के साथ धीरे धीरे हत्या का राज भी पुलिस के सामने आ गई है।बताया जाता है कि बिष्टुपुर थाना क्षेत्र की महिला वर्षा पटेल के शव बोरे में मिला था।वहीं शव के पोस्टमार्टम में यह बात सामने आई कि उसकी हत्या गला घोंटकर की गई थी। उसके चेहरे और शरीर के कई हिस्से में गंभीर जख्म के निशान मिले हैं जो ये बयां कर रहे हैं कि उसकी हत्या काफी प्रतिशोध में की गई है और उसे काफी तड़पाकर मारा गया है।इसके बाद हत्या का साक्ष्य छुपाने को शव को प्लास्टिक के बोरे में बंद कर जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के तार कंपनी तालाब में फेंक दिया गया था।शव पुलिस ने 17 नवंबर को बरामद किया था। वह 12 नवंबर से लापता थी। टेल्को थाना की पुलिस ने दुष्कर्म के बिंदु पर पोस्टमार्टम विभाग के चिकित्सकों का मंतव्य मांगा है। बिसरा और नाखून को फोरेंसिक विभाग,राँची में जांच में भेजने का आग्रह किया है। मृतका की बहन जया पटेल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ टेल्काे थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बहन ने बिष्टुपुर थाना के निजी चालक जिम्मी और साकची थाना के एएसआई (सहायक अवर निरीक्षक) धर्मेंद्र कुमार सिंह पर हत्या का संदेह जताया है। मामले में टेल्को थाना की पुलिस ने जिम्मी को घटना के दिन से ही हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है

मृतका की बहन ने पुलिस को बयां किया है उसके अनुसार वर्षा के लापता होने की जानकारी उसने एएसआई को दी थी, लेकिन उसने कोई मदद नहीं की। जबकि बहन के साथ एएसआई की दोस्ती थी। उसका घर पर आना-जाना होता था। निजी चालक से भी बहन परिचित थी। एक वरीय पुलिस अधिकारी की माने तो हत्या का मामला नजदीकी और अंदरूनी है और प्रेम-प्रसंग से जुड़ा होना सामने आ रहा है। हत्या से जुड़ी हर एक कड़ी का मिलान किया जा रहा है। अनुसंधान में जब तक पूरी तरह साक्ष्य नहीं मिल जाते कुछ कहना जल्दबाजी होगी। वर्षा को लेकर जिम्मी और एएसआई के बीच अक्सर विवाद होते थे। चार साल पहले वर्षा पटेल की शादी कदमा निवासी विजय मेहता के साथ हुई थी। बाद में विवाद के कारण तलाक हो गया। वह अकेली रहती थी। वह तीन बहन और एक भाई है।

वहीं धमेंद्र कुमार सिंह से फोन पर संपर्क कर मामले की जानकारी ली थी। वह 13 नवंबर से 26 नवंबर से छुट्टी पर है। वह बिहार के बक्सर टाउन का निवासी है। उसकी तलाश में एक पुलिस टीम बिहार के बक्सर के लिए रवाना हुई है। उसकी गिरफ्तारी से हत्या मामले में रहस्य खुल सकता है। ऐसी चर्चा है उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन अधिकारिक पुष्टि नहीं का जा रही है।पुलिस एएसआई को लेकर जमशेदपुर आ रही है ऐसी भी सूचना है।अब एएसआई ही राज खोलेगा। हत्या का मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है। अब तक के अनुसंधान में एएसआई संदेह के घेरे में है। कारण वर्षा की मोबाइल के निकाले गए कॉल डिटेल से हो रही है। अधिकांश कॉल में वर्षा और एएसआई के बीच बातचीत होने के संकेत मिले हैं। अंतिम बार भी एएसआई से ही उसकी बातचीत हुई थी। साकची में मोबाइल के लोकेशन मिले हैं। महिला एएसआई के साथ ही अंतिम बार 12 नवंबर की शाम को देखी गई थी। 12 नवंबर को वर्षा लापता हुई थी। 13 नवंबर को एएसआई छुट्टी पर चला गया।