चाईबासा:मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी,24 घंटे बाद पुलिस शव उठाने घटना स्थल पर पहुँची

चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में टेबो थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र हलमद गांव में पुलिस की मुखबीरी करने के आरोप में माओवादियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है।24 घण्टे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुँच पायी है।सूचना मिल रही है कि आज पुलिस घटन स्थल पर पहुँच रही है।बताया जाता है कि मंगलवार सुबह 7 बजे हलमद गांव के रहने वाले बुधनाथ हेस्सा पूर्ति के घर के पास ही माओवादी के एरिया कमांडर सालुका कायम अपने दस्ते के साथ पहुंचा और बुधनाथ की गोली मारकर हत्या कर दी।

ग्रामीणों के अनुसार एरिया कमांडर सालुका कायम सुबह हलमद गांव पहुंचा तो बुधनाथ अपने घर के पास ही ट्रैक्टर चला रहा था। बुधनाथ माओवादियों को देखकर भागने लगा।लेकिन नक्सलियों ने दौड़ाकर उसका पीछा किया और गोली मार दी। ग्रामीणों ने बताया कि बुधनाथ पहले चक्रधरपुर में रहता था। नक्सली उसकी पहले से खोजबीन कर रहे थे। इससे गांव में आकर रह रहा था।इसकी भनक नक्सलियों को लग गई तो गांव में आकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में काफी दहशत है।बताया गया कि पुलिस बुधवार की सुबह 7 बजे तक घटनास्थल के पास नहीं पहुंची थी।

बताया जाता है कि माओवादी के सेंट्रल कमेटी सदस्य अनमोल दा का खास सालुका कायम को माना जाता है। लेकिन सालुका अनल दा के साथ ही रहता है।मगर वह घटना को अंजाम देने के लिए अपने दस्ते के साथ निकलता है। बताया जाता है कि सालुका कायम की पकड़ संगठन में काफी मजबूत है और क्षेत्र में काफी दबदबा भी है।अत्याधुनिक हथियार से वह हमेशा लैस रहता है।