प्रेम सिंह हत्याकांड का खुलासा:शराब पीकर बहन के साथ करता था दुर्व्यवहार,भाई ने पत्थर से कुचकर कर दिया हत्या,दो गिरफ्तार

राँची।जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित सेमरटोली में सोमवार को प्रेम सागर सिंह की हत्या कर दी गई थी।एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्या की घटना में शामिल रिशा लिंडा और सोनू लिंडा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है, कि प्रेम सिंह शराब पीकर अक्सर उनकी बहन के साथ दुर्व्यवहार करता था। जिसके वजह से इस घटना को अंजाम दिया।

बताया गया कि प्रेम सागर सिंह को किसी व्यक्ति ने फोन कर गृह प्रवेश में शामिल होने का न्योता दिया था। प्रेम सागर सिंह गृह प्रवेश में शामिल होने के लिए अपने घर से 26 जून को निकले थे, जो देर रात तक अपने घर वापस नहीं लौटे थे। जिसके बाद परिवार वालों ने छानबीन की तो सेमरटोली स्थित पुलिया में उनका शव पड़ा हुआ था। इस मामले को लेकर पुलिस ने छानबीन की तो दो आरोपी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम रिशा लिंडा और सोनू लिंडा है। पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपी ने अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया और पुलिस को बताया कि मृतक प्रेम सागर सिंह शराब का सेवन कर अक्सर बहन से दुर्व्यवहार करता था। जिसकी वजह से प्रेम सागर सिंह की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपी को आज शाम जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या करने में प्रयुक्त खून लगा एक ईंट, एक मोबाइल, एक शराब का टूटा हुआ बोतल बरामद किया है।