सड़को पर पैदल चलने वाले श्रमिकों को अब जिला प्रशासन पहुंचाएगा उनके गंतव्य स्थान तकः उपायुक्त, देवघर

प्रवासी श्रमिकों से जुड़ी सूचना हेतु जारी नंबर पर दे जानकारी:- उपायुक्त

देवघर। उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नैन्सी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि लाॅक डाउन के दरम्यान सड़को पर पैदल चल रहे प्रवासी श्रमिकों की सुविधा हेतु लगातार बेहतर कदम उठाये जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब ऐसे श्रमिक बंधुओं को उनके गृह जिलों या अन्य राज्यों तक पहुंचाने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गयी है। इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को भी निदेशित किया गया है कि ऐसे प्रवासी श्रमिकों को चिन्हित कर उन्हें उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जाय, ताकि प्रवासी श्रमिकों या उनके परिजनों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने आगे कहा कि सर्वप्रथम चिन्हित किये गए इन श्रमिकों की थर्मल स्कैनर के माध्यम से स्वास्थ्य जांच की जायेगी। तत्पश्चात स्वस्थ्य पाये जाने पर उन्हें भोजन, पानी आदि मुहैया कराते हुए सेनेटाइजड बस के माध्यम से उनके गंतव्य स्थान तक भेजा जायेगा। इस हेतु आवश्यक है कि सभी लोग पूरी तत्परता के साथ संवेदनशील होकर कार्य करे, ताकि हम पैदल यात्रा कर रहे श्रमिकों की पहचान कर उन्हें हर संभव सुविधा मुहैया करा सके।
इसको लेकर आप सभी जिलावासियों से अपील है कि सड़को पर दिखने वाले प्रवासी श्रमिकों की जानकारी संबंधित प्रखण्ड स्तरीय हेल्प लाइन नंबर पर दे, ताकि त्वरित कार्य करते हुए उनकी मदद की जा सके। सभी प्रखण्डों हेतु अलग-अलग सम्पर्क संख्या जारी किये गये हैं, ताकि प्रखण्डस्तरीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इसके अलावा जिला स्तर पर सूचना के लिए 9771935367, 8580271240 एवं 06432-275733 पर काॅल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रखण्ड स्तर के नियंत्रण कक्ष के निम्नलिखित सम्पर्क नंबर:

1. प्रखण्ड नियंत्रण कक्ष, देवघर 7903765968/7991122354
2. प्रखण्ड नियंत्रण कक्ष, देवीपुर 9771554586/9473232803
3. प्रखण्ड नियंत्रण कक्ष, सारठ 9199872725/7070707376
4. प्रखण्ड नियंत्रण कक्ष, मधुपुर 9576508631
5. प्रखण्ड नियंत्रण कक्ष, करौं 9631763083/9973774667
6. प्रखण्ड नियंत्रण कक्ष, मोहनपुर 9431396517
7. प्रखण्ड नियंत्रण कक्ष, पालोजोरी 7903759447/9931572877
8. प्रखण्ड नियंत्रण कक्ष, सोनारायठाढ़ी 9798910375/9955443467
9. प्रखण्ड नियंत्रण कक्ष, मारगोमुण्डा 7004823611
10. प्रखण्ड नियंत्रण कक्ष, सारवां 6203895804 हैं।