#LockdownBreaking: गढ़वा में सोन नदी में डूबे 7 युवक, 5 के बॉडी मिलने की खबर, 2 अब भी लापता

गढ़वा। गढ़वा जिले में आज नहाने के दौरान 7 युवक डूब गए। सोन नदी में हादसा हुआ है। लापता युवकों की खोजबीन की जा रही है। 5 युवकों की लाश मिलने की खबर है। 2 अभी भी लापता हैं। घटना के बाद से गांव में चीत्कार मचा है। लापता और मृत युवकों के परिजन दहाड़ मार कर रो रहे हैं।
घटना गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र के डुमरसोत घाट की है। जहां सुबह सोन नदी में नहाने गए 7 युवक सोन नदी के गहरे पानी में डूब गए। उनके कपड़े किनारे पर पड़े मिले।
उधर इस घटना के बाद से पूरे गांव में चीत्कार मचा हुआ है.स्थानीय गोताखोरों के द्वारा उनकी खोजबीन की जा रही है। मृत युवकों की पहचान की जा रही है। लॉक डाउन के कारण कोई काम नहीं रहने के कारण सभी युवक सोन नदी में नहाने गए थे।