CORONA BREAKING: हजारीबाग में 3 और 1 ईस्ट सिंहभूम में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि,राज्य में 215 हुई।

राँची। झारखण्ड में कोरोना मरीज हर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। झारखण्ड में कल 14 मई को 22 केस मिला था, तो आज अभीतक 12कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हो चुकी है। झारखण्ड में 15 मई शुक्रवार को रात 9:30 तक गढ़वा से 4, हजारीबाग से 6 और धनबाद से 1 और 1ईस्ट सिंहभूम में कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है। राज्य में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 215 हो गई है। राँची में कोरोना मरीजों की संख्या 102 के बाद अब गढ़वा में 27 और हजारीबाग में 24 हो गई है। अभी हजारीबाग से मिले तीन पॉजिटिव मरीज विष्णुगढ़ के बारा गांव के हैं। ये सभी महाराष्ट्र से लौटे थे। जमशेदपुर के मुसाबनी क्वारंटाइन सेंटर में पटमदा के जिस युवक में कोरोना संक्रमण पाया गया है उसे इलाज के लिए टीएमएच लाकर भर्ती किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कई लोग मिले थे युवक से, प्रशासन ने कांटैक्ट ट्रेसिंग का काम तेज किया है।

अब तक इन जिलों में कोरोना पॉजिटीव मरीज पाए गए हैं।

राँची-102, बोकारो 10, हजारीबाग-24, सिमडेगा-2, धनबाद-5, कोडरमा-6, गिरिडीह-10, देवघर-4, गढ़वा-27, पलामू-15, जामताड़ा-2, गोड्डा-1, दुमका-2, जमशेदपुर-4और लातेहार-1 हैं।