Corona Update: गढ़वा से 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि, राज्य में कुल पॉजिटिव आंकड़े 211 हुई।

राँची। झारखण्ड में आज अबतक आठ कोरोना मरीज़ो की पुष्टि हो चुकी है। अब गढ़वा से चार कोरोना मरीज़ो की पुष्टि हुई है। इससे पहले आज हजारीबाग में कोरोना संक्रमण के तीन नये मरीज मिले हैं। इसके अलावा धनबाद में एक मरीज के संक्रमण की पुष्टि हुई है। हजारीबाग में तीन में लोगों में संक्रमण पाया गया हैं उनमें दो महिलाएं हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 211 हो गयी है। गढ़वा में अभी पुष्टि किये गए चार मरीजों के साथ ही जिले 27 कोरोना मरीज हो गए हैं।

अब तक इन जिलों में कोरोना पॉजिटीव मरीज पाए गए हैं।

राँची-102, बोकारो 10, हजारीबाग-21, सिमडेगा-2, धनबाद-5, कोडरमा-6, गिरिडीह-10, देवघर-4, गढ़वा-27, पलामू-15, जामताड़ा-2, गोड्डा-1, दुमका-2, जमशेदपुर-3 और लातेहार-1 हैं।