CAA, NRC और NPR के समर्थन में रामगढ़ में उमड़ा जनसैलाब।

रामगढ़: देश में चंद लोग CAA और NRC के विरोध में रैली कर रहे हैं, वहीं आज झारखण्ड के रामगढ़ में CAA और NRC के समर्थन में आयोजित विशाल रैली में लोगों का महा हुजूम उमड़ पड़ा। रामगढ़ के लोगों ने कहा कि आज तक इतनी बड़ी रैली का आयोजन किसी भी सन्दर्भ में नहीं हुआ था। रैली में तिरंगा झंडा व भगवा झंडा लेकर एनआरसी और सीएए के समर्थन में विशाल जनसमूह रामगढ़ के एमएमटी ग्राउंड बाजारटांड़ से शुरू हो कर शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर चला.

एनआरसी, सीएए, एनपीआर के समर्थन में यहां एक ऐसा विशाल जुलूस निकाला गया जो रामगढ़ के इतिहास में अभूतपूर्व था। शायद इससे पहले रामगढ़ की सड़कों पर कभी इतना बड़ा महा हुजूम निकला हो.

जुलूस में भारी तादात में लोग शामिल हुए. सबसे बड़ी बात यह रही कि इस जुलूस में किसी भी राजनीतिक दल का कोई झंडा नही था. इतना विशाल जुलूस और लोग अनुशासन में रह कर एनआरसी, सीएए, एनपीआर के समर्थन में नारे लगाते हुए चल रहे थे. नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में गुरुवार को हाथों में तिरंगा और भगवा झंडा लिए हजारों लोगों ने जागरूकता रैली निकाली। राष्ट्रीय जन जागरण मंच के द्वारा आयोजित इस रैली में विशाल महिला जन समूह के साथ युवाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। शहर की सड़कों पर निकली यह रैली ऐतिहासिक रही। स्थानीय लोगों के अनुसार इससे पूर्व शायद ही शहर के लोगों ने ऐसी रैली देखी होगी। शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहे घंटों भगवा रंग के झंडों से पटे रहे। भारतीय संसद द्वारा पारित नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में लोगों ने जमकर नारे लगाए। रैली में शामिल लोगों ने कहा केंद्र सरकार द्वारा लाया गया यह कानून देश हित में है। जो लोग भारत में बिना किसी वैध दस्तावेज के रह रहे हैं वह देश के विधि व्यवस्था के लिए खतरा बने हुए हैं। उनको वापस भेजने पर युवाओं के लिए रोजगार भी उपलब्ध होंगे। रैली को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई। रैली में कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों और राहुल गांधी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी हुई। लोगों ने “देकर रहेंगे आजादी” “आतंकवाद से आजादी” आदि नारों का जमकर प्रयोग किया। रैली को शहर में अभूतपूर्व जनसमर्थन मिला।