Ranchi:रिम्स में पड़े 33 लावारिस शवों का सामुहिक दाह-संस्कार,मुक्ति संस्था की ओर से जुमार नदी तट पर किया गया

राँची।झारखण्ड की राजधानी राँची के रिम्स के मॉर्चरी (शव गृह) में रखे गए 33 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार रविवार को मुक्ति संस्था की ओर से विधि-विधान से जुमार नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया।चिता सजाई गई और मंत्रोच्चार के बीच शवों के मोक्ष की प्राप्ति के लिए मुखाग्नि दी गयी।अब तक संस्था ने 1259 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर चुकी है।

बताया गया कि संस्था के सदस्य रिम्स से शवों को पैक कर जुमार नदी के तट पर पहुंचे।नगर निगम ने लकड़ी उपलब्ध कराई और अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने की।जबकि मुखाग्नि संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने प्रदान किया।सामूहिक अंतिम संस्कार में संस्था के कई सदस्य शामिल हुए।