Ranchi:चुटिया थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी में विवाहिता ने की खुदकुशी,पुलिस छानबीन में जुटी

चुटिया में विवाहिता ने की खुदकुशी, पुलिस छानबीन में जुटी

राँची।चुटिया थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी में शनिवार की शाम रिंकी गुप्ता (34) नाम की विवाहिता ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। देर शाम चुटिया पुलिस को इसकी जानकारी मिली। घटनास्थल पर चुटिया पुलिस पहुंच रिंकी गुप्ता के शव को फंदे से उतारा। घरवालों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली की रिंकी गुप्ता ने अचानक शाम 4:00 बजे अपने कमरे में फंदा लगा लिया। उस समय घर में उनकी गोतनी और सास थी। इसके बाद इसकी जानकारी उसके पति को दी गई। रिंकी गुप्ता के पति चर्च रोड में कपड़े की दुकान चलाते हैं। हालांकि अभी तक खुदकुशी का कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।