कोरोना ब्रेकिंग: 5 सितम्बर को झारखण्ड में 1754 संक्रमितों की पुष्टि, 2287 को मिली अस्पताल से छुट्टी

राँची। झारखण्ड में कोरोना संक्रमण अपनी बढ़त बनाये हुए है। पिछले छह दिनों में सूबे में 10 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मिले है। इसी क्रम में 05 सितंबर शनिवार को रात 10 बजे तक झारखण्ड में 1754 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। वहीं आज 2287 की रिकवरी हुई है, और 07 लोगों की मौत हुई है। राँची से आज 656 पॉजिटिव मिला है वहीं 1076 रिकवरी हुई है।वहीं एक कि मौत हुई है। आज पुष्टि किये गए 656 नए कोरोना मरीजों के साथ ही राँची में संक्रमितों का आंकड़ा 10 हज़ार के संख्या को पार करते हुए 10452 हो गया है। राँची में संक्रमित मरीजों की पुष्टि डोरंडा, धुर्वा, रातू रोड, मोरहाबादी, कांटा टोली, बरियातू और कांके रोड से हुई है।

आज इन जिलों से मिले हैं-

बोकारो से 116 चतरा से 02 देवघर से 29 धनबाद से 125 दुमका से 15 पूर्वी सिंहभूम से 244 गढ़वा से 16 गिरिडीह 47 गोड्डा से 20 गुमला से 27 हजारीबाग से 11 जामताड़ा से 05 खूँटी से 13 कोडरमा से 28 लातेहार से 46 लोहरदगा से 13 पाकुड़ से 03 पलामू से 44 रामगढ़ से 40 राँची से 656 साहेबगंज से 12 सरायकेला से 73 सिमडेगा से 05 पश्चिम सिंहभूम से 164 है।

झारखण्ड में कुल कोविड 19 के मामले 49797 है, सक्रिय केस 15005 है, ठीक 34330 हुए हैं और मौत 462 हुई है।

आज कोरोना से 07 मौत हुई है, जिसमें राँची 1,जमशेदपुर 4,दुमका 1 कोडरमा 1 है।