सनसनी:पति ने पत्नी को जिंदा जला दिया,दुर्गन्ध आने पर पड़ोसी उसके घर गए तो कमरे में जल रही थी,पूछने पर पति ने कहा “मांस भून रहा हूँ”

डेस्क:

आसनसोल।पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक व्यक्ति ने ख़ौफ़नाक घटना को अंजाम दिया है।बताया जा रहा है कि पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया।जब दुर्गंध आने पर पड़ोसी उसके घर गए तो कमरे में लाश जल रही थी। पूछने पर पति ने कहा, ‘मांस भून रहा हूँ।’ यह सुनकर सब डर-सहम गए।इस ख़ौफ़नाक घटना सूचना जैसे ही अन्य लोगों को मिली इलाके में सनसनी फैल गई।यह मामला आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के धेमोमेन कोलयरी इलाके का है। मरने वाली महिला का नाम कंचन नोनिया है। आरोपी पति का नाम सुधीर नोनिया है।महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि दहेज के लिए ही उसने हत्या की है।

इधर मृतिका कंचन के परिजनों का कहना है, ‘सुधीर और उसके परिवार वाले ने कंचन पर दहेज लाने का दबाव डाला था। उसको 20,000 रुपए का ब्लेजर चाहिए था। यह बात बेटी ने बताई थी। उसने कहा था कि अगर पैसे नहीं दिए तो ससुराल वाले जान से मार देंगे। यह सच साबित हुआ।’ घटना की सूचना के बाद पुलिस ने कंचन के पति सुधीर, ससुर गुलाब नोनिया, सास मैना देवी और उसके दामाद अर्जुन नोनिया को गिऱफ्तार कर लिया है।

लोगों ने जलती देखी लाश

पुलिस के अनुसार,आसनसोल के जामुरिया के निघा क्षेत्र की रहने वाली कंचन नोनिया की शादी 2015 में आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के धेमोमेन कोलियरी निवासी सुधीर नोनिया से हुई थी। गुरुवार को पड़ोसियों ने सुधीर के घर के पीछे कुछ जलता देखा। धुएं और दुर्गंध के बारे में पूछा तो सुधीर ने बताया कि घर में खस्सी मीट बनाया जा रहा था, लेकिन जब पड़ोसी घर के अंदर गए तब पता चला कि वह कंचन के शरीर को जला रहा था। कुछ लोगों ने कंचन के जलते हुए दृश्य का वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया। घटना में कंचन की मौके पर ही मौत हो गई। कंचन के परिवार के मुताबिक सुधीर ने शादी के दौरान 3 लाख रुपए दहेज लिए थे।

इधर डीसीपी डॉ. कुलदीप एसएस ने मीडिया को बताया, ‘पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। ​इनसे पूछताछ की जा रही है।’

बताया जाता है कि महिला का पति बेरोजगार था। लड़के के पिता कोयला खदान में मजदूर करते हैं। पुलिस की पूछताछ में सुधीर अपना मुंह नहीं खोल रहा। बार-बार वह यही जवाब दे रहा कि घटना कैसे हुई, हमें इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस पड़ोसियों से किए गए उसके दावे के बारे में भी सवाल कर रही है, लेकिन युवक कुछ नहीं बता रहा है।