जमशेदपुर:सूद कारोबारी की हत्या,50 लाख रुपये सूद में मांगा था,नहीं दिया तो हत्या कर दी,आरोपी गिऱफ्तार

मृतक धर्मेंद्र सिंह

जमशेदपुर।झारखण्ड के जमशेदपुर में साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह काली मंदिर के पास रहने वाले धर्मेंद्र सिंह का शुक्रवार की तड़के करीब 2.30 बजे मिला।शव एक बैग में डालकर कदमा में डीबीएमएस स्कूल के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया गया था।मिली जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र सिंह सूद का कारोबार करता था वह गुरुवार की शाम से घर से लापता था।मृतक धर्मेंद्र के बेटे गोलू ने बताया कि बारा फ्लैट में रहने वाले टाटा स्टील के एलडी थ्री का कर्मचारी विश्वजीत प्रधान ने सूद पर पांच लाख रुपए लिया था। हर महीने तीन प्रतिशत ब्याज देता था।कुछ दिन पहले विश्वजीत प्रधान ने 50 लाख रुपए कर्ज मांगा था,लेकिन धर्मेंद्र सिंह ने देने से इनकार कर दिया था।बाद में 25 लाख रुपए देने पर सहमति बनी। गुरुवार की शाम विश्वजीत के बुलाने पर धर्मेंद्र उसके घर गया। इसके बाद वे लौटकर नहीं आए।इधर रात में विश्वजीत ने धर्मेंद्र के बेटे गोलू को वीडियो कॉल कर उसके पिता को दिखाया और कहा कि उसे उसने मार दिया है।वह पैसे लेकर आए नहीं तो घर से निकलते ही उसकी भी हत्या कर देगा।इसके बाद गोलू ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस उसके पीछे लग गई। वह लाश को कार में लेकर काफी देर तक घूमता रहा। डीबीएमएस स्कूल के पीछे झाड़ी में फेंक कर भाग रहा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस विश्वजीत प्रधान को साकची थाना में रख कर पूछताछ कर रही है।इधर हत्या से शहर में सनसनी फैल गई है।