लाला खान हत्याकांड मामला:धनबाद पुलिस ने बोकारो से 3 अपराधी को किया गिरफ्तार,₹10 लाख से ज्यादा नगद बरामद

बोकारो।झारखण्ड के धनबाद में चर्चित लाला खान हत्याकांड मामले में धनबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।बोकारो पुलिस के सहयोग से बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र स्थित बारी को-ऑपरेटिव के एक मकान में छापेमारी कर 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में मनीष सिंह, विवेक सिंह एवं शिव शंकर यादव शामिल है।बताया जा रहा है कि गिरफ्तार तीनों युवकों का संबंध बिहार के सिवान महाराजगंज से है। उनके पास से 10 लाख से अधिक रुपए भी बरामद किए गए हैं। यह तीनों बारी को-ऑपरेटिव के प्लॉट संख्या 420 बी स्थित अशोक सिंह के मकान में घटना के बाद छिपकर रह रहे थे।मनीष सिंह अशोक सिंह का करीबी रिश्तेदार है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात हत्याकांड से जुड़ी जानकारी के आघार पर एएसपी धनबाद,बोकारो पहुंचे। बताया गया कि धनबाद पुलिस को सूचना मिली थी कि लाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी आशीष बोकारो के बारी कोआपरेटिव कॉलोनी में रहने की सूचना है।वहीं धनबाद एएसपी के नेतृत्व में धनबाद पुलिस बोकारो पहुंचने के बाद एसपी बोकारो से संपर्क कर सेक्टर 12 के इंसपेक्टर उज्वल साह के नेतृत्व में बारी को-ऑपरेटिव प्लॉट संख्या 420 बी में छपेमारी की गई।

सूत्रों के हवाले से ये जानकारी है कि मनीष रामगढ़ राँची रेंज के गैंगस्टर सुशील श्रीवस्तन के बेटे अमन श्रीवास्तव गिरोह का शार्प शूटर है।धनबाद एएसपी तीनो गिरफ्तार युवकों को लेकर धनबाद गई। मिली जानकारी के अनुसार मनीष सिंह का फुफेरा भाई है आशीष सिंह और लाला के हत्या बाद कई दिनों तक बोकारो में आकर रह चुका हैं आशीष।