jharkhand:कांस्टेबल बिरजन उरांव की दुमका में संदेहास्पद स्थिति में मौत,राँची के बेड़ो थाना क्षेत्र के टेंगरिया गांव का रहने वाले हैं

राँची।राँची जिले में बेड़ो के रहने वाले कांस्टेबल की दुमका में संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई।कांस्टेबल बिरजन उरांव दुमका जिला के रामगढ़ थाना में पदस्थापित थे।जहां उनकी संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई।बिरजन उरांव मूल रूप से राँची जिला के बेड़ो थाना क्षेत्र के टेंगरिया गांव का रहने वाले थे।मौत की वजह जहर बताई जा रही है।हालांकि मामले की जांच की जा रही है।मौत कैसे हुई है आधिकारिक पुष्टि नहीं किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बिरजन की तबीयत खराब हो गई थी।उसकी पत्नी सुनीला ने थाना में तबीयत खराब होने जानकारी दी।जिसके बाद बिरजन को इलाज के लिए फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बिरजन उरांव की वर्ष 2005 में नियुक्ति हुई थी।उसका नंबर 128 है।वह पिछले पांच वर्ष से दुमका जिला में पदस्थापित था और लगभग आठ माह से रामगढ़ थाना में कार्यरत था।शव का पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस लाइन मैदान में सलामी दी जाएगी। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है।