खूँटी:दोस्त को बाजार में घुमाया, फिर हत्या कर शव झाड़ी में छुपा दिया था,पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

खूँटी।पुलिस ने हत्याकांड के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी का नाम सोम मुंडा है।सोम मुंडा को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है।बताया गया कि मृतक बिरसा मुंडा की पत्नी जो खूंटी जिले के कुजराम टोला का रहने वाली है। मृतक बिरसा मुंडा की पत्नी पार्वती मुंडा ने पुलिस को बताया कि 8 दिसम्बर की शाम पांच बजे सोम मुंडा पति बिरसा मुंडा को बाज़ार घुमाने के लिए घर से ले गया था। लेकिन बाज़ार से लौटने के समय सोम मुंडा ने मारंगपीडी जगह पर सीमेंट से बने ईंट से सिर पर हमला कर दिया। जिससे बिरसा मुंडा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आरोपी सोम मुंडा शव को एक झाड़ी में छिपा रखा था। पुलिस ने इस घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में सोम मुंडा ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने घटनास्थल से खून लगा सीमेंट का ईंट और मोबाइल फ़ोन जब्त की है।