जमशेदपुर:पति एक लाख नगद,गहना सहित अन्य सामान लेकर फरार,पत्नी सिटी एसपी से मिलकर शिकायत दर्ज करायी

जमशेदपुर।झारखण्ड के जमशेदपुर शहर के जुगसलाई पुरानी बस्ती रोड निवासी एक महिला ने पति पर पैसा और जेवर लेकर फरार होने का शिकायत दर्ज करायी है।महिला शबनम परवीन का आरोप है कि उसका पति मो जावेद शादी के सात माह बाद ही रुपए और गहने लेकर फरार हो गया।इस मामले को लेकर मंगलवार को शबनम शिकायत लेकर जमशेदपुर के सिटी एसपी से मिलने पहुंची।शबनम एमटीएमएच में वार्ड गर्ल का काम करती है।उसने बताया कि मो जावेद से उसने मई माह में दूसरी शादी की है,जबकि मो जावेद भी पूर्व में शादी शुदा था। शबनम ने बताया कि पहले पति से उसे एक बेटी और दो बेटे है। वह काम कर अपने परिवार का जीवन यापन करती है।जावेद से उसकी मुलाकात उसके एक साथी ने कराई थी।इसी बीच उसने एक स्कूटी खरीदी।स्कूटी की किश्त भरने के लिए जावेद ने उसके नाम पर कर्ज ले रखे थे। मंगलवार की सुबह जब वह काम से घर लौटी तो देखा कि घर में अलमीरा खुला हुआ है और अलमीरा ने नकद और गहने गायब है।इसके अलावा जावेद का कपड़ा और अन्य सामान भी गायब है।जावेद स्कूटी अपने साथ ले गया।जब उसने जावेद को फोन किया तो जावेद फोन नही उठा रहा है।शबनम के अनुसार जावेद एक लाख रुपए और गहने लेकर भागा है।