Breaking:गुमला में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,एक नक्सली मारा गया,हथियार बरामद

15 लाख का इनामी नक्सली बुधेश्वर उरांव मारा !

गुमला।झारखण्ड के गुमला जिले में सुरक्षाबल और माओवादी के बीच मुठभेड़ हुई है।इस मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया है।यह मुठभेड़ गुरुवार की सुबह जिले के नक्सल प्रभावित कुरुमगढ़ थाना मड़वा-केरागानी जंगल में हुई है।जहां सर्च अभियान पर निकली सुरक्षाबलों और माओवादी के बीच मुठभेड़ हो गई।दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एक माओवादी मारा गया।दोनों ओर से हुई गोलीबारी में सुरक्षा बल को भारी पड़ता देख माओवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।जंगल में सुरक्षा बलों के द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है।इनामी नक्सली का शव

जानकारी के अनुसार मड़वा-केरागानी जंगल में 15 लाख रूपया इनामी हार्डकोर नक्सली बुद्धेश्वर उरांव के दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई है।पुलिस के वरीय अधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि बुद्धेश्वर उरांव किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए मड़वा-केरागानी जंगल में अपने दस्ते के साथ मौजूद है।सूचना के आलोक में सुरक्षाबलों के द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान ही माओवादियों ने सुरक्षाबलों को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी।इसके बाद इनामी नक्सली बुधेश्वर उरांव मारा गया है।हालांकि आधिकारिक पुष्टि होना बांकी है।

गुमला जिले के नक्सल प्रभावित मड़वा-केरागानी जंगल में बुधवार को लगातार दूसरे दिन लैंडमाइंस विस्फोट में एक ग्रामीण की मौत हो गई थी।उसकी पहचान बारडीह गांव निवासी 40 वर्षीय रामदेव मुंडा के रूप में हुई थी।वहीं घटनास्थल कुरुमगढ़ में एक दिन पूर्व इसी जंगल में लैंडमाइंस विस्फोट में सीआरपीएफ जवान विश्वजीत कुंभकार घायल हो गया था, जबकि खोजी कुत्ता मारा गया था।