झारखण्ड पुलिस मेंस एसोसिएशन का बड़ा कदम: झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन के संयुक्त सचिव पर षड्यंत्र और दुष्प्रचार का आरोप, कार्रवाई की मांग
झारखण्ड पुलिस मेंस एसोसिएशन का बड़ा कदम: झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन के संयुक्त सचिव पर षड्यंत्र और दुष्प्रचार का आरोप, कार्रवाई की मांग
राँची।झाएखण्ड में पुलिस संगठनों के बीच आंतरिक कलह और टकराव का एक गंभीर मामला सामने आया है। झारखण्ड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश संयुक्त सचिव राकेश कुमार पाण्डेय पर संगठन के खिलाफ गंभीर षड्यंत्र रचने और दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मेंस एसोसिएशन ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर सख्त कार्रवाई की मांग की है, जिससे पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।
क्या है पूरा मामला?
झारखण्ड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कर्ण कुमार सिंह और महामंत्री रमेश उरांव के हस्ताक्षर से जारी पत्र (पत्रांक- 156/एस०, दिनांक 11/06/2026) में सीधे तौर पर राकेश कुमार पाण्डेय को निशाने पर लिया गया है।
पत्र में आरोप लगाया गया है कि राकेश कुमार पाण्डेय (प्रदेश संयुक्त सचिव, झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन) द्वेषभावना और दुर्भावना से ग्रसित हैं।वह लगातार प्रेस मीडिया और आम सदस्यों के बीच झारखण्ड पुलिस मेंस एसोसिएशन (महासंघ) के खिलाफ मनगढ़ंत, विवादास्पद और तथ्यहीन बातें फैला रहे हैं।इस दुष्प्रचार के जरिए मेंस एसोसिएशन और उसके केंद्रीय पदाधिकारियों की छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।यदि राकेश कुमार पाण्डेय के खिलाफ संघीय नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई, तो झारखण्ड पुलिस मेंस एसोसिएशन, झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन के साथ अपने सभी संबंधों से दरकिनार (नाता तोड़ने) होने की कार्रवाई करेगी।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मेंस एसोसिएशन ने इस पत्र की प्रतिलिपि झारखण्ड पुलिस मेंस एसोसिएशन के सभी सभापतियों और सचिवों को सूचनार्थ भेजी है। इस तनातनी के बाद अब सबकी नजरें झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन के रुख पर टिकी हैं कि वे अपने संयुक्त सचिव पर क्या एक्शन लेते हैं।

