झारखण्ड:गैंगस्टर राहुल सिंह ने आदिवासी नेत्री ज्योत्सना केरकेट्टा से सीएनटी, एसपीटी और आदिवासी अस्मिता को लेकर मांगा स्पष्टीकरण…

 

राँची। झारखण्ड में आदिवासी अधिकारों, जल, जंगल, जमीन और सीएनटी, एसपीटी एक्ट को लेकर एक बार फिर सियासी और सामाजिक सरगर्मी तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए गैंगस्टर राहुल सिंह ने आदिवासी नेत्री ज्योत्सना केरकेट्टा पर सीधा निशाना साधा है। राहुल सिंह ने ज्योत्सना केरकेट्टा के एक कथित बयान को लेकर उन पर आदिवासी समाज की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है और उनसे सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण या माफी की मांग की है।

राहुल सिंह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सीधे ज्योत्सना केरकेट्टा को संबोधित करते हुए कई तीखे सवाल दागे हैं। उन्होंने लिखा ज्योत्सना केरकेट्टा से सीधा सवाल। आप आदिवासी समाज की बेटी होने का दावा करती हैं, आदिवासी नेतृत्व की बात करती हैं, और झारखण्ड की पहचान की बात करती हैं, तो फिर ऐसा शब्द या बयान क्यों, जिससे आदिवासी समाज की भावनाएं आहत हों? राहुल सिंह का कहना है कि झारखण्ड की असली पहचान सिर्फ राजनीति की बिसात बिछाना नहीं है, बल्कि यहां के जल, जंगल, जमीन और ऐतिहासिक कानूनों सीएनटी, एसपीटी की सुरक्षा करना है।उन्होंने नेत्री को सलाह देते हुए कहा कि अगर उनके बयान से लोगों को ठेस पहुंची है, तो उन्हें सामने आकर सफाई देनी चाहिए और यदि गलती हुई है तो माफी मांग लेनी चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से समाज में उनका सम्मान बढ़ेगा, कम नहीं होगा।

error: Content is protected !!