राँची में दिनदहाड़े मोबाइल छिनतई, बाइक सवार बदमाशों ने महिला को बनाया निशाना

 

 

राँची।राजधानी में सुबह-सुबह अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए, जब बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां लालपुर की रहने वाली पीड़िता ब्यूटी कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने भी कार्रवाई भी शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, घटना 11 जून की सुबह करीब 7:30 बजे की है। पीड़िता नागा खटाल के समीप से दूध लेकर डिप्टीपाड़ा स्थित अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान जैसे ही वह स्मार्ट प्वाइंट दुकान के पास पहुंची, बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों में से पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेजी से बाइक से फिरायालाल चौक की ओर फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार, बाइक पर पीछे बैठा युवक उजले रंग का शर्ट पहने हुए था और उसी ने मोबाइल छीना। पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया है कि छीना गया मोबाइल में दो सिम कार्ड लगे हुए थे। घटना के बाद पीड़िता ने कोतवाली थाना की पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

error: Content is protected !!