Ranchi:लालपुर में गर्ल्स हॉस्टल के छत से कूदी युवती,मौके पर मौत…हादसा या आत्महत्या, जांच में जुटी है पुलिस…
राँची।राजधानी के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित लोहारा कोचा में एक गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली एक युवती ने हॉस्टल के छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हादसे का है या किसी ने साजिश के तहत धक्का दिया या फिर आत्महत्या की है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवती मूल रूप से पश्चिम बंगाल के आसनसोल की रहने वाली थी और राँची में हॉस्टल में रहकर काम कर रही थी। वह लोहारा कोचा स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। हादसा या आत्महत्या या कुछ और है।सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।युवती का शव हॉस्टल के नीचे सड़क पर पड़ा था।
इधर, पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि परिजनों के राँची पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, ताकि आगे की प्रक्रिया विधिवत पूरी की जा सके। घटना के बाद हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं में दहशत का माहौल है। वहीं, पुलिस आसपास के लोगों और हॉस्टल प्रबंधन से भी पूछताछ कर रही है, ताकि घटना की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके।

