जामताड़ा नाव हादसा:चौथे दिन 7 शवों को निकाला गया,अबतक आठ लोगों की लाशें नदी से निकाली जा चुकी है,कई अब भी लापता

जामताड़ा।झारखण्ड के जामताड़ा जिले के बराकर नदी में नाव हादसे के बाद चार दिन से लापता लोगों को खोजने का अभियान जारी है। चाैथे दिन बराकर नदी से 7 लाश निकाली गई।आज देर शाम तक कुल 7 शव बरामद किया गए। इस तरह अब तक कुल 8 लोगों की लाशें नदी से निकाली जा चुकी हैं।इससे एक दिन पहले शनिवार को एक महिला की लाश मिली थी। महिला की शिनाख्त मेंझिया के मोमिन टोला के रसीद अंसारी की पत्नी सालेहा के रूप में हुई। अब तक एक दर्जन लोग बराकर नदी में लापता हैं। इनकी खोज जारी है।धनबाद और जामताड़ा जिले के बीच बराकर नदी में 24 फरवरी की शाम नाव पलटने से 25 लोग डूब गए थे। पांच लोग तैरकर बाहर निकल गए। बीस लोग लापता थे। इनमें से आठ लोगों का शव बरामद किया जा चुका है। रेस्क्यू टीम ने नदी आठ मोटरसाइकिल,नाव, दो साइकिल, एक लेडीज पर्स,चप्पलें बरामद की हैं।

शनिवार को रेस्क्यू आपरेशन के बीच रसिक बास्की के परिजनों वहां आए। उन्होंने बताया कि वह भी नाव हादसे में लापता है। उसके बारे में अब तक प्रशासन को पता नहीं चला था। फिलहाल प्रशासन की टीम ने स्थानीय लोगों से पूछताछ और सूचना के आधार पर ही पांच लोगों के जिंदा बचने और 15 लोगों के लापता होने की सूची जारी की है। शुक्रवार को 13 लोगों की सूची व एक अज्ञात के लापता होने की बात कही थी। शनिवार को रसिक के परिजनों के सामने आने से अब कुल संख्या 15 प्रशासन मान रहा है।