जमशेदपुर:एक व्यक्ति ने 10वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान

जमशेदपुर।शहर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के विजय गार्डन स्थित केदारनाथ अपार्टमेंट के 10वीं मंजिल से कूद आज सुबह एक युवक ने जान दे दी।बताया गया को अभिजीत मजूमदार 40 नामक व्यक्ति ने शनिवार तड़के आत्महत्या कर ली। उसी अपार्टमेंट में मृतक के भाई अभिषेक मजूमदार रहते हैं। मृतक की माँ का दो माह पूर्व देहांत हुआ था।स्थानीय लोगों ने शव देख इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।इधर मृतक के भाई अभिषेक मजूमदार ने बताया- अभिजीत अपनी पत्नी नीलाक्षी मजूमदार से अलग रहता है। उनकी एक 12 साल की बेटी भी है। भाई की पत्नी नीलाक्षी टाटा मोटर्स में कर्मी है। भाई कहां रहता था, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। दो माह पूर्व माँ का निधन होने पर वह श्राद्ध कर्म में घर आया था।

इधर, पुलिस ने अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी फुजेट को खंगाला। सीसीटीवी फुजेट में अभिजीत सुबह 5:09 में लिफ्ट के माध्यम से छत पर जाते हुए दिखा। वहां कुछ देर रुकने के बाद 5.36 बजे उसने छत से छलांग लगा दी। पुलिस आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद मान रही है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।