Ranchi:मामूली विवाद में ठांय ठांय,पड़ोसी से झगड़ा में साले की मौत बहनोई के हथियार से हो गई,बहनोई गिरफ्तार

-विवाद सिर्फ छड़ लदे ट्रक को साइड कराने के लिए हो गई और देखते ही देखते एक कि मौत हो गई।

-मोहल्ले के दो लोगों में हुआ विवाद,गाली से लाठी और रायफल तक पहुंचा,आधा दर्जन राउंड हुई फायरिंग

राँची।झारखण्ड की राजधानी राँची के कांके थाना क्षेत्र के बोड़ेया में सुबह-सुबह हत्या हुआ है। इस हत्या से स्थानीय लोग कुछ समझ नहीं पा रहे हैं।आखिर ये घटना कैसे हो गई और क्यों हुई सभी के मन मे यही सवाल उठ रहा है।इसमें बहनोई की लाइसेंसी बंदूक से अपने ही साले की मौत हो गई।वहीं पुलिस ने आरोपी बहनोई गिरफ्तार कर लिया है।और रायफल को पुलिस ने जब्त कर लिया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।इधर दोनों ओर से कांके थाना में मामला दर्ज कराने लोग जुटे हैं।

मुख्यालय 1 डीएसपी नीरज कुमार ने बताया कि मृतक अभिषेक सिंह के बहनोई छोटू सिंह का मोहल्ले के ही तिवारी नाम के व्यक्ति के साथ विवाद हुआ। विवाद का कारण घर के आगे लगा छड़ लदा ट्रक है। छोटू सिंह ने ट्रक हटाने के लिए कहा तो उधर से गाली-गलौज होने लगी। हालांकि ट्रक दोनों में से किसी का नहीं था।देखते-देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक पहुंच गई।तिवारी के तरफ से लाठी निकाली गई तो छोटू सिंह की ओर से साला अभिषेक ने रायफल निकाल कर ले आया।उसके लगातार फायरिंग करने लगा। लगभग आधा दर्जन राउंड फायरिंग हुई। इसी बीच छोड़ाने के दौरान एक गोली छोटू सिंह के साले अभिषेक सिंह को लग गई।गोली अभिषेक के सिर में लग गई जिससे उसकी मौत हो गई।उसके बाद भी अपने को तिवारी के लोगों द्वारा घिरा देखकर छोटू ने दो तीन राउंड और गोली चलाया।

अभिषेक ने ही रायफल लेकर घर से आया

बताया जा रहा कि झगड़ा बढ़ता देखकर अभिषेक ने रायफल लेकर आया था।इसी दोरान दोनों ओर से विवाद ज्यादा बढ़ गया।जिससे गोली चलने लगी।इसी बीच एक गोली अभिषेक को लग गई।जो गम्भीर रूप घायल हो गया।घायल अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से रिम्स लाया गया। यहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। सुबह-सुबह हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

साले को गोली लगने एक बाद जीजा फरार हो गया

इधर जब छोटू सिंह को पता चला कि गोली उसके साले को लग गई है तो वहां से फरार हो गया।पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।इधर अभिषेक की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया है।परिवार के लोगों ने कभी ये सोचा भी नहीं होगा कि हथियार जो अपने हिफाजत के लिए लिया वहीं जानलेवा साबित हो गया।फिलहाल पुलिस आरोपी छोटू सिंह से पूछताछ कर रही है।