Breaking:राँची के बोड़िया में एक युवक की गोली मारकर हत्या की सूचना है,पुलिस मौके पर पहुँचकर छानबीन में जुटी है

राँची। राजधानी राँची के कांके थाना क्षेत्र के बोड़िया में गोलीबारी हुई है। गोली बारी में अभिषेक सिंह नामक युवक घायल हो गया है। घायल अभिषेक सिंह को रिम्स में भर्ती कराया गया है। अभिषेक की हालात गम्भीर बनी हुई थी।इलाज के क्रम में मौत होने की सूचना है।हालांकि मौत की पुष्टि पुलिस ने नहीं कि है।बताया जा रहा है कि गोली चलने की घटना ट्रक हटाने को लेकर हुई है।

जिस पर गोली चलाने का आरोप है उसका नाम गोली छोटू सिंह बताया जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। कांके थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द छोटू सिंह की गिरफ्तारी करने की प्रयास की जा रही है।इस गोली बारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।वहीं बताया जा रहा थोड़ी से विवाद में इस तरह गोलीबारी कर दी गई है।कुछ लोगों का कहना है पुराना विवाद भी हो सकता है।पुलिस जांच में जुटी है।लाइसेंसी हथियार से गोली चलने की बात आ रही है।