Corona in Jharkhand:राज्य में आज 219 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं,जिसमें राँची से 68 शामिल है,रिकवरी 304 हुई है।

राँची।राज्य में कोरोना संक्रमितों की कभी ज्यादा कभी कम हो रहा है।वहीं हर दिन नए मामले आ रहे हैं।झारखण्ड के कई जिलों में कोरोना का बढ़त कम होते जा रहा है।आज तक राज्य में कोरोना का आंकड़ा 107688 है।आज 23 नवम्बर को 09 बजे तक झारखण्ड में 219 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।वहीं आज 304 की रिकवरी हुई हैं।और दो की मौत हुई है।

आज इन जिलों से मिले हैं-

राँची से 68, बोकारो से 29, चतरा से 2, देवघर से 10, धनबाद से 13, पूर्वी सिंहभूम से 27, गढ़वा से 4, गिरिडीह से 3, गोड्डा से 1, गुमला से 2, हजारीबाग से 10, जामताड़ा से 1, कोडरमा से 2, लातेहार से 4, लोहरदगा से 11, पलामू से 8, रामगढ़ से 9, साहिबगंज से 4, सराईकेला से 3, सिमडेगा से 1, पश्चिमी सिंहभूम से 4, राज्य में कुल आंकड़े 107688 हुए।

झारखण्ड में 107688 पॉजिटिव केस,2202 सक्रिय केस, 104533 ठीक, 953 मौतें शामिल।आज कोरोना से 2 मरीजों की मौत हुई

राँची से आज कुल 68 पॉजिटिव मिला है वहीं 109 रिकवरी हुई है।और एक की मौत हुई है

कोविड-19 जांच के लिए स्टैटिक टेस्टिंग सेन्टर

शहरी क्षेत्र में बनाये गये नौ स्टैटिक टेस्टिंग सेंटर

सुबह 10 बजे से शाम 06 बजे तक जांच के लिए सैंपल दे सकेंगे लोग

कोविड-19 के नियंत्रण के लिए रांची जिला प्रशासन द्वारा स्टैटिक टेस्टिंग सेंटर लगाकर लोगों की जांच की जा रही है। शहरी क्षेत्र में 09 टेस्टिंग सेंटर बनाये गए हैं। सभी सेंटर में सुबह 10ः00 बजे से शाम 06ः00 बजे तक सैंपल कलेक्शन का कार्य किया जा रहा है।

इन सभी सेंटर्स पर लोग कोविड-19 जांच के लिए अपना स्वाब सैंपल जमा करवा सकते हैं। जांच के लिए नाम, पता, थाना का नाम, मोबाइल नम्बर सहित सभी जानकारी सही-सही दर्ज कराना आवश्यक है।

कोविड-19 जांच के लिए टेस्टिंग सेंटर पर स्वाब सैंपल देने आने वाले लोगों के लिए मास्क का इस्तेमाल, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन एवं अन्य दिशा निर्देशों का पालन करना आवश्यक है, ताकि संक्रमण का खतरा कम हो।

शहरी क्षेत्र में यहां बनाये गये हैं स्टैटिक टेस्टिंग

  1. डोरंडा कॉलेज, डोरंडा।
  2. गवर्नमेंट कॉलेज, कल्याणपुर, हटिया
  3. जिला स्कूल, शहीद चौक, रांची।
  4. गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल, बरियातू।
  5. मौर्या बैंक्विट हॉल, रातू रोड।
  6. खादगढ़ा बस स्टैंड, कांटा टोली।
  7. तरुण विकास स्कूल चुटिया
  8. सदर अस्पताल, रांची।
  9. टीओपी, मोरहाबादी।