राँची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला मामला: NIA की टीम जांच के लिए पहुंची आरएसएस कार्यालय…
राँची।राजधानी राँची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित निवारणपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रांतीय कार्यालय पर मंगलवार देर रात पेट्रोल बम से हमला किया गया।दो अज्ञात अपराधियों ने कार्यालय परिसर की ओर जलता हुआ पेट्रोल बम फेंका और मौके से फरार हो गए। घटना में किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।घटना की गंभीरता को देखते हुए राँची पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। राँची एसएसपी ने सिटी डीएसपी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।
आरएसएस कार्यालय की जांच में अब NIA की भी एंट्री
वहीं, मामले की जांच के लिए NIA की तीन सदस्यीय टीम भी RSS कार्यालय पहुंची है। NIA अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे हैं, वीडियो ग्राफी कर रहे हैं तथा CCTV फुटेज और आसपास के भवनों की जांच में जुटे हैं हमलावरों की तस्वीरें CCTV कैमरों में कैद हुई हैं, जिसके आधार पर उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है।वहीं ,संवेदनशील मामले को देखते हुए एनआईए के अधिकारी फिलहाल जानकारी साझा करने से बच रहे हैं।
फिलहाल राँची पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसियां हमले के पीछे की साजिश और आरोपियों की पहचान का पता लगाने में जुटी हैं।

