Corona in Jharkhand:राज्य में आज 152 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है,राँची से 71 है,रिकवरी 154 हुई है।

राँची।झारखण्ड में कोरोना पॉजिटिव का आँकड़ा आज तक 1,14,420 है।राजधानी राँची में सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस मिल रहे हैं और सबसे ज्यादा एक्टिव केस भी राँची में है।आज 28 दिसम्बर को 09 बजे तक झारखण्ड में 152 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।वहीं आज 154 की रिकवरी हुई हैं।

आज इन जिलों से मिले हैं-

राँची से 71, बोकारो से 10, चतरा से 1, देवघर से 5, धनबाद से 3, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम से 30, गढ़वा से 1, गिरिडीह से 2, गुमला से 4, हजारीबाग से 3, जामताड़ा से 1, लातेहार से 1, लोहरदगा से 1, पलामू से 5, रामगढ़ से 4, सराईकेला से 3, सिमडेगा से 1, पश्चिमी सिंहभूम से 5 है।औऱ झारखण्ड में 114420 पॉजिटिव केस, 1582 सक्रिय केस,111818 ठीक, 1020 मौतें शामिल है।आज कोरोना से 1 मरीज की हुई मौत*

राँची से आज कुल 71 पॉजिटिव मिला है वहीं 70 रिकवरी हुई।वहीं एक्टिव केस राँची में 759 है।