बिहार के औरंगाबाद में एक साथ 6 लड़कियों ने खाई जहर,तीन की मौत,तीन की स्थिति नाजुक

औरंगाबाद।बिहार के औरंगाबाद जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है यहां प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने पर प्रेमिका और उसकी सहेलियों ने जहर खा लिया,जिनमें से 3 की मौत हो गई और तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना कासमा थाना क्षेत्र के चिरैला गांव की है।बताया जा रहा है कि एक साथ छह लड़कियों के जहर खाने से पूरा इलाका शोक में डूब गया है। घटना की वजह पूरी तरह सामने नहीं आई है,लेकिन बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते लड़कियों ने इतना खौफनाक कदम उठाया।घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इधर पुलिस ने बताया कि 6 लड़कियों ने जहर खाया था, जिनमें से तीन की मौत हो गई है। जबकि बाकी तीन का मगध मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, तीनों सहेलियों की हालत चिंताजनक है।उधर, गांव में चर्चा है कि जान देने वाली लड़कियों में से एक अपने भाई के साले से प्यार करती थी।उसने अपनी सहेलियों के साथ लड़के के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसे उसने नकार कर दिया।प्रेमी के इनकार से लड़की टूट गई और उसने जहर खा लिया। ये देखकर उसकी बाकी सहेलियां भी खुद को जहर खाने से नहीं रोक सकीं। उन्होंने भी बारी-बारी से विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। जैसे ही लोगों को इस घटना की जानकारी मिली, सभी को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तीन लड़कियों की मौत हो गई। उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया है।पुलिस मामले कि छानबीन में जुटी है।

जहर खाने वाली सभी लड़कियां 15 साल से छोटी
पुलिस ने मृतक और अस्पताल में भर्ती लड़कियों की पहचान कर ली है। एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक लड़कियों से दो तो बहन हैं। वहीं जिन लड़कियों की मौत हो गई है उनमें से दो की उम्र 14 साल, जबकि एक की उम्र 15 साल है। वहीं जिन तीन का इलाज चल रहा है, उनकी उम्र 12 साल, 13 साल और साल वर्ष बताई जा रही है। यानि प्रेम के चलते जहर खाने वाली सभी सहेलियां नाबालिग हैं।

error: Content is protected !!