नौकरानी से दुष्कर्म करने वाला रिटायर सीओ गिरफ्तार,अक्टूबर 2021 में दर्ज हुआ था मुकदमा, पुलिस कर रही थी तलाश,आरोपी सीओ था फरार

डेस्क:
लखनऊ के आशियाना थाने की पुलिस टीम ने नौकरानी से दुष्कर्म करने वाले रिटायर सीओ आफताब आलम को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उनकी तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से बाद में कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। उनके खिलाफ आशियाना थाने में अक्टूबर 2021 में नौकरानी ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस तभी से उनकी तलाश कर रही थी।

पुलिस को बताने पर दी थी जान से मारने की धमकी, घर छोड़कर थे फरार

आशियाना इंस्पेक्टर दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि आशियाना थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने 18 अक्टूबर 2021 में रत्नखंड में रहने वाले रिटायर सीओ आफताब आलम (65 साल) के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में आरोप सिद्ध होने पर शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तबियत बिगड़ने पर अस्पताल से सीधे कोर्ट में पेश किया गया। वह मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे थे। पीड़िता का आरोप था कि घर में झाड़ूूू-पोछा का काम करने के बाद घर पर अकेली रहती थी। उसका फायदा उठाकर अक्सर आफताब आलम उसके घर पहुंच जाते थे और डरा-धमका उसके साथ दुष्कर्म करते। साथ ही किसी को बताने पुलिस वाला होने की बात कह झूठे मुकदमें में फसाने और जान से मारने की धमकी देते।

पीड़िता ने आरोपी का बनाया वीडियो, जिसके आधार पर हुई गिरफ्तारी

पीड़िता के मुताबिक रोज-रोज की इस हरकत से परेशान होकर हिम्मत जुटाकर आरोपी की हरकतों का घर में मोबाइल छिपाकर वीडियो बना लिया। जिसके बाद अपने पति को पूरी घटना बताकर न्याय की लड़ाई की बात कही। इसी दौरान 12 अक्टूबर 2021 की दोपहर आफताब आलम फिर घर आया और जबरदस्ती करने लगा। इसी बीच उसका पति आ गया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसको भगा दिया और थाने पर शिकायत की। जिसके आधार पर 18 अक्टूबर 2021 को आशियाना पुलिस ने आरोपी आफताब आलम के खिलाफ दुराचार और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली।