Ranchi:पारिवारिक विवाद में लेक रोड में चली गोली,आरोपी फरार,जांच में जुटी है पुलिस…

राँची।राजधानी राँची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के लेक रोड में पारिवारिक विवाद को लेकर गोली चली है।हालांकि गोली किसी भी व्यक्ति को नहीं लगा है। बताया जाता है कि दो पक्षों में पारिवारिक विवाद चल रहा था, उसी में गोली चली है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद हिंदपीढ़ी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।वहीं,गोली चलाने वाला व्यक्ति फरार हो गया है।

इस सम्बंध में पीड़ित मोहम्मद इरफान ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें उसने बताया परिवारिक विवाद को लेकर जान से मारने की नियत से साहेब उर्फ ताल्हा हथियार लेकर पहुंचा था और घर पहुंच कर दो से तीन राउंड फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।लोगों की भीड़ बढ़ते देख फायरिंग कर साहेब उर्फ ताल्हा फरार हो गया। पीड़ित मोहम्मद इरफान ने बताया इससे पूर्व भी इन दोनों परिवारों के बीच चाकूबाजी की घटना हुई थी।पुलिस भी इसे परिवारिक विवाद मान रही है।हालांकि फायरिंग की घटना सीसीटीवी में पूरी तरह से कैद हो गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी भी कर रही है

इधर शहर के बीचोबीच गोली चलने की घटना की जैसे ही जानकारी मिली तुरंत मौके पर,सिटी एसपी, कोतवाली डीएसपी सहित डेली मार्केट और हिंदपीड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी हुई है।