फंटूश हत्याकांड का खुलासा:पलामू पुलिस के हत्थे चढ़ा चार अपराधी,हथियार बरामद…..

पलामू।झारखण्ड के पलामू में राजेश वर्मा उर्फ फंटूश हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है।पलामू के मुताबिक,आपसी रंजिश के कारण फंटूस की हत्या की गई थी।इस मामले में पुलिस ने हथियार सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, एक पिस्टल, खोखा और दो बाइक बरामद किया है।इस संबंध में एसपी रीष्मा रमेशन ने पत्रकारों को इसकी जानकारी दी। बता दें कि आठ सितंबर को बीएन कॉलेज के पास फंटूश की हत्या हुई थी।एसपी ने बताया कि राजेश वर्मा उर्फ फंटूश की हत्या आपसी रंजिश का परिणाम है।घटना के संबंध में मृतक के भाई राकेश ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी।जिसमें चंदन सिंह, तारीक शाह,अमृतेश्वर सिंह व सोनू कुमार चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी चल रही है।

शुक्रवार आठ सितंबर, 2023 की देर शाम हमीदगंज के बीएन कॉलेज मैदान के समीप घर के सामने स्कूटी पर बैठे राजेश वर्मा उर्फ फंटूश की दो बाइक पर आये चार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।इस घटना के बाद से पुलिस जांच-पड़ताल तेज कर दी थी।एसपी ने बताया कि इस हत्याकांड में किसी गैंगवार से जुड़ा मामला नहीं है।पूछताछ में सोनू कुमार चंद्रवंशी ने स्वीकार किया है कि राजेश उर्फ फंटुश वर्मा को गोली मारी थी। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार चंदन सिंह मृतक कुणाल सिंह का सगा भाई है। अमृतेश्वर सिंह, सोनू कुमार चंद्रवंशी व चंदन सिंह पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। चंदन सिंह पर आर्म्स एक्ट व अपहरण का केस है।सोनू चंद्रवंशी लूटकांड में जेल जा चुका है।तारीक शाह का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। एसपी ने बताया कि घटना में जिस बाइक का इस्तेमाल किया गया था।वह किसी के द्वारा गिफ्ट दिया गया है।