झारखण्ड के पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा को झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष बनाए गए…

राँची।झारखण्ड पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष बनाए गए हैं। इससे संबंधित आदेश राज्य सरकार द्वारा गुरुवार की शाम जारी कर दिया गया जारी आदेश में कहा गया है कि नीरज सिन्हा को झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग में अध्यक्ष के पद पर 27 सितंबर 2023 के प्रभाव से नियुक्त किया जाता है।नीरज सिन्हा पदभार करने की तिथि से अधिकतम 65 वर्ष की आयु पूरी करने तक आयोग के अध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहेंगे।