समस्तीपुर कोर्ट परिसर में कैदियों पर फायरिंग करने वाले दो अपराधी राँची से गिरफ्तार….

राँची।बिहार के समस्तीपुर कोर्ट परिसर में दो कैदियों पर फायरिंग करने के दो अभियुक्तों छोटू मंडल और कृष्णा राय को राँची से गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी धुर्वा थाना क्षेत्र से हुई है। बिहार के समस्तीपुर पुलिस को जानकारी मिली थी कि कैदियों पर फायरिंग करने वाले दोनों अपराधी राँची के धुर्वा इलाके में छिपकर रह रहे है। इसी सूचना पर समस्तीपुर पुलिस बुधवार को राँची पहुंची हुई थी। उसके धुर्वा थाना की पुलिस की मदद से देर रात तक छापेमारी कर पहले एक को मौसीबाड़ी इलाके से पकड़ा गया। फिर उसकी निशानदेही पर दूसरा अभियुक्त भी धुर्वा इलाके से ही गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस मामले में इस मामले में इन दोनों अभियुक्तों को हथियार उपलब्ध करवाने वाले एक और अपराधी को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है। पूरा मामला समस्तीपुर के नगर थाना केस नंबर 227/23 से जुड़ा हुआ है।

उल्लेखऩीय हो कि 26 अगस्त 2023 को बिहार के समस्तीपुर कोर्ट में दोपहर के समय तीन अपराधियों ने कोर्ट में पेशी के लिए आए दो कैदियों पर फायरिंग की थी। इस गोलीबारी में पेशी के लिए आए दो कैदियों प्रभात चौधरी और प्रभात तिवारी घायल हो गए थे। वहीं, कोर्ट में गोलीबारी में शामिल एक अन्य अभियुक्त पहले ही कोर्ट में आत्मसमपर्ण कर चुका है। इसी बीच दो अन्य अभियुक्तों के राँची में छिप कर होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद राँची पुलिस की मदद से दोनों को धुर्वा इलाके से गिरफ्तार किया गया। दोनों को बिहार पुलिस ने गुरूवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया।ट्रांजिट रिमांड पर दोनों को बिहार पुलिस अपने साथ ले गई।