Ranchi:किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में था, पुलिस ने एक देसी पिस्टल और 6 गोली के साथ एक को दबोचा…..


राँची।राजधानी राँची के धुर्वा थाना क्षेत्र से हथियार और कारतूस के साथ धुर्वा थाना की पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी का नाम पप्पू कुमार साहू है। वह थाना क्षेत्र के मौसी बाड़ी गोलचक्कर के पास रहता है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्टल और छह कारतूस जब्त किया है।इस सम्बंध में सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने गुरुवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता में जानकारी दी।

बताया गया कि सिटी एसपी राज कुमार मेहता को सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार के साथ धुर्वा क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इसी सूचना के आधार पर सिटी एसपी ने हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में एक टीम गठित किया।उसके बाद डीएसपी राजा मित्रा और धुर्वा थाना प्रभारी विमल नंदन सिन्हा ने दलबल के साथ छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।