हजारीबाग:पंचायत सदस्य की बेरहमी से ह*त्या ! जंगल में मिली लाश,इलाके में सनसनी फैल गई है…..

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिले में मोहन महतो नामक युवक की हत्या कर दी गई। मोहन महतो बड़कागांव प्रखंड के गोंदलपुरा का पंचायत समिति सदस्य था। लगभग 33 साल के मोहन का शव जोराकाट जंगल में मिली। लाश मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

मृतक मोहन महतो के घरवालों का कहना है कि कल यानी 13 सितंबर की शाम करीब 6 बजे वह मुर्गी फार्म गया था। वहां उसे मवेशी को बांधना था। जब वह मुर्गी फार्म पहुंचा तभी कुछ लोग वहां आ धमके। मोहन को उठा कर अपने साथ ले गये। मोहन कल रात घर भी नहीं लौटा। घरवालों ने उसे हर संभावित ठिकानों पर खोजा, पर उसका कुछ पता नहीं चल पाया। आज सुबह में मोहन का शव जोराकाटा जंगल में मिली। यह जंगल हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में है। मोहन के शव को देख कयास लगाया जा रहा है कि उसे करंट लगाकर मौत के घाट उतारा गया है।हलांकि ये भी आशंका जताया जा रहा है कि कहीं करंट लगने से तो मौत नहीं हुई है।शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं।फिलहाल पुलिस छानबीन में जुट गई है।मोहन के शव मिलने सूचना पर आसपास के काफी लोग घटना स्थल पर पहुँच गए हैं।

इस सम्बंध में बड़कागाँव एसडीपीओ आईपीएस अमित कुमार सिंह ने बताया की पुलिस मामले की जांच कर रही है।शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।सभी पहलुओं पर जांच जारी है।