राँची जिला ग्राम प्रधान संघ की बैठक में शामिल हुए पूर्व सीएम रघुवर दास,कहा-भारत की आत्मा गांव में बसती है इसके विकास के बिना देश का विकास असंभव

राँची।भारत की आत्मा गांवों में बसती है, गांव के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं। पंचायती राज व्यवस्था होनी चाहिए।ये बातें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहीं।वे नामकुम प्रखंड के राजाउलातू में गुरुवार को राँची जिला ग्राम प्रधान संघ की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।कहा लोकतंत्र का जड़ ग्राम प्रधान एवं गांव की जनता है।गांवों को सशक्त बनाने में महिलाओं की बड़ी भूमिका है। नारी के बिना सृष्टि अधूरी है इसलिए उन्हें आगे बढ़ाना है। हमारी सरकार ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सखी मंडल बनाया. डायन बिसाही, दहेज हत्या जैसी सामाजिक बुराईयों को दूर करने के लिए कदम उठाए एवं कई योजनाएं शुरू की।किसानों के लिए सम्मान योजना बनाई जिससे 22 लाख किसानों को लाभ मिला, पांच साल के कार्यकाल में 22800 किलोमीटर सड़क एवं 30 लाख घरों को बिजली दी।ग्राम प्रधानों को मानदेय शुरू की।राज्य के लिए बलिदान देने वालों , आंदोलन कारियों को केंद्र की मोदी सरकार ने सम्मान देने का काम किया।गांव में बैठकर, चौपाल लगाकर विकास योजना बनाई।भाजपा द्वारा शुरू लाभकारी योजनाओं को हेमंत सोरेन सरकार ने बंद कर दिया।

वर्तमान सरकार चाहती है राज्य का आदिवासी हर क्षेत्र में पिछड़ा रहें। चुनाव में झूठे वादे कर जनता को गुमराह किया. जल जंगल जमीन,बालू, कोयला, खनिज को लूटा जा रहा है।लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति काफी दयनीय हैम आदिवासियों,गरीबों के दर्द का अहसास गुरुजी को है परंतु हेमंत सोरेन को नहीं क्योंकि वे तो जन्म से ही सोना के चम्मच में खाना खा रहें हैं। कहा गरीबी समाप्त करने के लिए शिक्षा एकमात्र साधन है। राज्य में लगातार दस साल बहुमत की सरकार की आवश्यकता है।

कार्यक्रम को पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री आरती सिंह,संघ के अध्यक्ष उमेश बड़ाइक ने भी संबोधित किया। ग्राम प्रधानों ने अपनी समस्या एवं मांगों को रखा। मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह, अशोक मुंडा,समीर राय, सुषमा देवी , सुरेंद्र महतो सहित सभी ग्राम प्रधान उपस्थित थे।

शिवलोक धाम मरासिल्ली देश स्तरीय सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक केंद्र बनेगा

पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि शिवलोक धाम मरासिल्ली पहाड़ एवं शिव मंदिर की भौगोलिक स्थिति बहुत ही मनोरम है।भारत एक आध्यात्मिक देश है। यह स्थान देश स्तर पर विकसित होगा एवं देश स्तरीय सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक केंद्र बनेगा। यहां के विकास में लगे ट्रस्ट के सदस्य सराहनीय कार्य कर रहे हैं। इसे विकसित करने के लिए कार्य किया जाएगा. श्री दास शिवलोक धाम स्थित मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे एवं पूजन कार्य कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।