साहिबगंज में ईडी की कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग केस में लाखों की अचल संपत्ति कुर्क…

 

राँची/साहिबगंज। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत साहिबगंज जिला के भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक मनोज कुमार और उनके परिवार के सदस्यों से संबंधित कुल 97.92 लाख रुपये मूल्य की दो अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से ईडी ने कुर्क किया है।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी),राँची क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से प्रेस रिलीज जारी इसकी जानकारी दी गई है।ईडी ने एसबीआई के पूर्व शाखा प्रबंधक मनोज कुमार के साहिबगंज स्थित मकान और बिहार के पटना स्थित एक फ्लैट कुर्क किया है।मामले में ईडी ने सीबीआई, एसीबी, धनबाद और शिकारीपाड़ा पुलिस स्टेशन द्वारा दायर कई प्राथमिकी और आरोप-पत्रों के आधार पर अपनी जांच शुरू की थी।मुख्य अपराधों में आईपीसी 1860 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, जालसाजी और एक लोक सेवक द्वारा आपराधिक कदाचार शामिल है।

ईडी को जांच से पता चला कि मनोज कुमार ने साहिबगंज, बरहेट बाजार, फूलबंगा और शिकारीपाड़ा सहित एसबीआई की विभिन्न शाखाओं में तैनात रहते हुए एक बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया है. कार्यप्रणाली में कमजोर ग्राहकों, विशेष रूप से मृत या निष्क्रिय पेंशनभोगियों और निरक्षर किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण धारकों के खातों से सैकड़ों अनाधिकृत डेबिट लेनदेन करना शामिल था। धन के निशान को अस्पष्ट करने के लिए डायवर्ट किए गए धन को मध्यस्थ खातों, गैर सरकारी संगठनों और शेल संस्थाओं के एक जटिल जाल के माध्यम से भेजा गया था। इन निर्धारित अपराधों के माध्यम से उत्पन्न कुल “अपराध की आय” को लगभग 5.40 करोड़ रुपये आंकी गई है।आगे की जांच अभी भी चल रही है।

error: Content is protected !!