राँची:बिरसा मुंडा बस स्टैंड की लीज के लिए ई-बिडिंग शुरू: 3.20 करोड़ से शुरू होगी बोली, 7 अगस्त को होगी ई-नीलामी

 

राँची।राँची नगर निगम ने शहर के सबसे प्रमुख ट्रांसपोर्ट हब ‘बिरसा मुंडा बस स्टैंड’ (खादगढ़ा) को लीज पर देने के लिए ई-ऑक्शन की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है।नगर निगम के बाजार शाखा द्वारा जारी सूचना के तहत बस स्टैंड की ई-बिडिंग का नया नोटिस जारी किया गया है।इस बार निगम ने बस स्टैंड के लिए स्टार्टिंग प्राइस तीन करोड़ बीस लाख बहत्तर हजार सात सौ सात रुपये तय किया है।अब शहर के कारोबारी वर्ग और टेंडर लेने की होड़ में शामिल एजेंसियों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि 7 अगस्त को होने वाली इस नीलामी में अंतिम बोली कहाँ जाकर रुकती है और निगम का खजाना कितना भरता है।

राँची नगर निगम के उप प्रशासक के हस्ताक्षरित आदेश के अनुसार, नीलामी प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल बनाने के लिए एमएसटीसी ई-कॉमर्स पोर्टल के जरिए ऑनलाइन ई-बिडिंग कराने का निर्णय लिया गया है। इस बिडिंग में हिस्सा लेने के इच्छुक संवेदकों और फर्मों के लिए ‘ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो’ खोल दी गई है. बोली में भाग लेने की पहली अनिवार्य शर्त 1,28,29,084 की प्री-बिड ईएमडी राशि जमा करना है, जिसके लिए अंतिम तिथि 6 अगस्त 2026 तय की गई है। इसके बाद 7 अगस्त 2026 को दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच चार घंटे की ऑनलाइन ई-नीलामी आयोजित की जाएगी।

error: Content is protected !!